आज हम आजाद भारत देश के नागरिक तो हैं लेकिन हमारे देश को आजादी कैसे मिली है इसके बारे में सभी भारतीयों को जानना बहुत जरूरी है । हमारे देश को मुगलों और अंग्रेजों ने अपनी हुकूमत की जंजीरों में सदीयो तक जकड़े रखा था । मुगलों और अंग्रेजों की हुकूमती जंजीरों को भारतीयों ने अपना रक्त को बहा कर भारत को मुगलों और अंग्रेजों की हुकूमती जंजीरों को तोड कर भारत को आजादी दिलाई थी । तभी तो आज हम सभी आजादी के मजे ले रहे है ।
आजादी को पाने के लिए किसी विशेष राज्य का योगदान नहीं रहा वल्कि सम्पूर्ण भारत के प्रत्येक राज्य के नागरिकों ने अपना रक्त बहाया है और अपना बलिदान दिया है । बहादुर शाह ज़फ़र, हो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, बाल गंगाधर तिलक, विपीन चंद्र पाल, लाला लाजपत राय, भगत सिंह, उधम सिंह, करतार सिंह सराभा, सुभाष चन्द्र बोस तथा और न जाने कितने भारतीयों ने अपना जीवन, भारत को आजादी दिलाने में बलिदान कर दिया है । भारत को आजादी दिलाने में हिंदुओं, मुस्लिमों और सिखों ने अपना रक्त बहाया है अतः हमें सभी शहीदों को नमन करना चाहिए ।
No comments:
Post a Comment